ललितपुर: कोतवाली पुलिस ने सतरवांस पुल के पास से जनपद बांदा निवासी एक अभियुक्त को लगभग 7.5 किलोग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस ने हाइवे स्थित सतरवांस पुल के पास से सत्यम सिंह पुत्र स्व0 बलराम सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी मुहल्ला बन्योटा बांदा थाना बांदा शहर जनपद बांदा उ0प्र0 को लगभग 7 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त गांजे की बाजार में कीमत करीबन ₹400000 के आसपास आंकी गई है। वही उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कार्यवाही की गई है।