कोटवा: पुलिस ने चोरी की बाइक में फेरबदल कर फर्जी इंजन व रजिस्ट्रेशन नम्बर लगाकर बिक्री करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया
कोटवा पुलिस चोरी के बाइक का इंजन,चेसिस व रजिस्ट्रेशन नम्बर में फिर बदल कर बिक्री करने वाले दुकानदार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दुकानदार थाना क्षेत्र के दीपउ का अनिल कुमार यादव है। जो एक स्पेयर पार्ट्स का दुकान चलाता है,उसके यहां से चोरी की लाल रंग की अपाची बाइक बरामद हुई,जिस मामले में कारवाई हुई है।