रसूलाबाद: गहरा के समीप बाइक फिसलने से 40 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में डॉक्टरों ने किया उपचार शुरू
रसूलाबाद अंतर्गत देवहरा निवासी अतुल पुत्र रमेश कानपुर से बाइक द्वारा घर वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि गहरा गांव के समीप अचानक बाइक फिसलने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. ब्रजेश कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।