तारानगर: साहवा पुलिस ने अवैध शराब बनाने का भंडाफोड़ किया, 140 कार्टन शराब, 1050 खाली पव्वे और कैम्पर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना साहवा ने अवैध व नकली शराब निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मौके से अवैध व नकली शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, एक कैम्पर गाड़ी सहित 140 कार्टून शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 46 हजार 500 रुपये ज़आंकी गई है।यह कार्यवाही साहवा थानाधिकारी जगदीश सिंह CI व हुकमाराम ASI ने की है।