आज दिनांक 10.07.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्र की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पी०एफ०एम०ई०) की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उप विकास आयुक्त, रोहतास के अतिरिक्त जिला स्तरीय बैंकों के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
विदित हो कि पूर्व वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी इस योजना में कुल 339 लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें अभी तक विभिन्न बैंको द्वारा मात्र 12 ऋण आवेदन की स्वीकृति एवं 3 आवेदनों का भुगतान किया गया है। इस धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त किया गया तथा सभी बैंकों के जिला समन्वयक एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, पीएनबी, रोहतास को निर्देश दिया गया कि वे ससमय लक्ष्य पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निदेश दिया कि बी०एल०बी०सी० की बैठक में सभी बैंकों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण करना सुनिश्चित किया जाए।
#IPRD
#BiharIndustriesDept
#RohtasDistrict
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Industries Department, Bihar
2 views | Patna, Bihar | Jul 10, 2026