कुलदीप बिश्नोई ने CM के लिए कही बड़ी बात
मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही असली अपने होते हैं। जब परिवार जुड़ा रहता है, तब कोई ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुश्किल समय में भी हमारा परिवार बिखरता नहीं।
यह रिश्ता किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है। सुख में साथ चलने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन जो लोग कठिन समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, वही परिवार कहलाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि चौधरी साहब आज भी करोड़ों दिलों में जीवित हैं। लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। आज उनकी समाधि जन प्रेरणा स्थल पर अपना साथ, अपना सहयोग और अपना आशीर्वाद देने आप सबका इस तरह उमड़कर आना मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं है, यह मेरे लिए भावनाओं का सागर है।
मैं दिल की गहराइयों से हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने air पहुँचा। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सम्मान प्रदान किया।
आप सभी का यह प्रेम और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा के भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। चौधरी साहब ने जो सम्मान, अपनापन और जनसेवा की विरासत हमें दी है, उसे हम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। Kuldeep Bishnoi Randhir Panihar Kuldeep Bishnoi Army City Big News
Hisar, Hissar | Jun 3, 2026