भीलवाड़ा: महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के महामंडलेश्वर पद प्राप्त होने के 10 वर्ष पूर्ण, गौवंश के लिए पानी की टंकियों का वितरण
भीलवाड़ा। परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी उदासीन को महामंडलेश्वर पद प्राप्त हुए 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य धार्मिक एवं सेवा आधारित आयोजन किया जाएगा। ज्ञात हो कि 23 अप्रैल 2016 को सिंहस्थ कुंभ, उज्जैन में पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन द्वारा स्वामी हंसराम जी को महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किया गया था।