शाहजहांपुर: सिंधौली पुलिस ने 20 ली कच्ची शराब के साथ कलुआपुर गौंटिया से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सिधौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना कलुआपुर गौंटिया से अभियुक्त कृपाल को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस टीम ने मौके से शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।