शाहजहांपुर: सिंधौली के भंडेरी गांव में मकान के अंदर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सोमवार को शव का हो रहा पोस्टमार्टम
निगोही क्षेत्र के पलिमा गांव की रहने वाली सरवती की शादी चार साल पहले थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भंडेरी निवासी प्रदीप से हुई थी।मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से लगातार पति और ससुराल वाले कम दहेज के ताने देकर प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी।आरोप है कि बेटी की गला दबाकर हत्या की गई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।