शाहजहांपुर: राष्ट्रीय गौरक्षक संघ ने नारेबाजी कर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन, मांगे पूरी नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी
राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया सिटी मजिस्ट्रेट को देकर बताया कि गौशालाओं में गाये की स्थिति बहुत खराब है। गायें को गंदा पानी पिलाया जा रहा है। पूरे उत्तर प्रदेश में गौवंश को रखने की जगह तक नही है। पदाधिकारियों ने मांगे पूरी नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दी है।