शाहजहांपुर: चौक कोतवाली पुलिस ने भारद्वाजी स्थित मारपीट के मुकदमे में वांछित चल रहे दो वांछितों को किया गिरफ्तार
चौक कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला भारद्वाजी में दबिश देकर दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अतुल और अनुज वर्मा के खिलाफ चौक कोतवाली में मारपीट का मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे। जिसकी पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस दोनो आरोपियों के मकान पर दबिश देकर गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।