शाहजहांपुर: जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी ने कलेक्ट्रेट में जज के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में लखनऊ में टीले वाली मस्जिद को लेकर दायर की गई याचिका स्वीकार करने वाले जज के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।