शाहजहांपुर: डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर बैठक की, संबधित को दिए दिशा-निर्देश
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ एक बैठक की । बैठक के दौरान डीएम ने प्राप्त लक्ष्य और प्रधान मंत्री विश्वकर्मा पोर्टल पर आवेदनों के संबन्ध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि, 1500 के सापेक्ष 13625 आवेदन प्राप्त हुए है। जिसका पंजीकरण कराया गया है।