जहानाबाद: समाहरणालय में जहानाबाद से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे प्रत्याशियों के साथ की गई बैठक, EC की गाइडलाइन की दी गई जानकारी
शनिवार को जहानाबाद समाहरणालय के सभा कक्ष में जहानाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने जा रहे सभी प्रत्याशियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जहां की सभी प्रत्याशियों को चुनाव आयोग के गाइडलाइन के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि चुनाव के दौरान उन्हें क्या करना है और क्या नहीं करना है। कितने नगद रुपए अपने पास प्रत्याशी रख सकते हैं।