जहानाबाद: कलयुगी बेटों ने संपति विवाद में अपने पिता के साथ बुरी तरह से की मारपीट, पीड़ित पिता ने नगर थाने में दर्ज की शिकायत ।
अभी की दौर में संपत्ति का नशा ऐसा हो गया है कि लोग रिश्ते की मर्यादा को नहीं समझ रहे। बस उन्हें नजर आ रही है तो संपत्ति। जहानाबाद में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जहां की कलयुगी दो बेटों ने अपने पिता के साथ बहुत बुरी तरह से मारपीट की है। घायल पिता ने सदर अस्पताल में इलाज भी कराया और नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत भी की है।