जहानाबाद: कोस्डिहरा गांव में हुए डबल मर्डर मामले में अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारका आया बयान,कहा:फैसले से नहीं हुई संतुष्टि
जहानाबाद के कोस्डिहरा गांव में वर्ष 2019 में हुए डबल मर्डर मामले में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय ने फैसला सुनाया और दोनों दोषियों को उम्र कैद की सजा दी। वहीं अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने मिडिया के सामने आकर बयान जारी किया है। और अदालत द्वारा दिए गए फैसले को लेकर अपनी असंतुष्टि व्यक्त की है। साथ ही दोषियों के परिवार से अपनी जान को खतरा भी बताया है।