जहानाबाद: मैना मठ गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने की अपनी चाची की पीट-पीटकर हत्या
जहानाबाद के ओकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मैना मठ गांव में आपसी विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी चाची को लाठी डंडों से पीट पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को आनन फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल में लाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका मैना मठ गांव निवासी 65 वर्षीय जयमनी देवी थी।