जहानाबाद: पाली थाने की पुलिस ने तिंबलपुर गांव से शराब के नशे में झूमते हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, आगे की कार्यवाही है जारी।
एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने शराब के नशे में झूमते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में थाना अध्यक्ष कृष्णनंदन ने बताया कि गश्ती के क्रम में टिंबलपुर गांव निवासी राम प्रवेश यादव को नशे की हालत में हंगामा मचाते पकड़ा गया। जहां आगे की कार्यवाही जारी है।