दमोह: छात्रावास पहुंचे कलेक्टर ने भोजन चखा, गुणवत्ता जांची, मिर्च ज्यादा मिलने पर कर्मचारियों को लगाई फटकार, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 17, 2026 दमोह की सुभाष कॉलोनी स्थित अनुसूचित जाति-जनजाति बालिका छात्रावास का शुक्रवार को कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं को दिया जा रहा भोजन चखा। खाने में लाल मिर्च अधिक मिलने पर नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को फटकार लगाई। कलेक्टर ने पौष्टिक भोजन, साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण का वीडियो वायरल