दतिया: नौनेर में युवक और परिवार से मारपीट, कट्टा अड़ाकर दी धमकी, घर में तोड़फोड़, एसपी से शिकायत
Datia, Datia | May 15, 2026 दतिया जिले के जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम नौनेर निवासी चन्द्रशेखर कुशवाहा ने गांव के ही जितेन्द्र परमार, विकम परमार एवं अन्य लोगों पर मारपीट, धमकी और घर में तोड़फोड़ के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 11 मई को चन्द्रशेखर के चचेरे भाई अनुज कुशवाहा को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया।