ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में बाल विवाह रोकने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय
विदिशा जिले के ग्यारसपुर क्षेत्र में अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह रोकथाम के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। बुधवार शाम पांच बजे परियोजना स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय किया गया है, जहां 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। ग्यारसपुर के लिए अरुण कांत प्रजापति को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है प्रशासन ने स्पष्ट किया है ।