टीकमगढ़: नपा के स्वच्छता अभियान की खुली पोल, दो साल से गंदे पानी में जी रहे लोग वीडियो किया वायरल #jansamasya
टीकमगढ़ के वार्ड क्रमांक 16 स्थित इंदिरा कॉलोनी में नाली निर्माण की खामियों से लोग परेशान हैं। मदीना मस्जिद के पीछे गली में बिना बारिश के ही गंदा और बदबूदार पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्व नगर पालिका कार्यकाल में नाली का गलत ढाल बना दिया गया, जिससे पानी की निकासी बंद हो गई।