चानन: मननपुर बाजार में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, क्षेत्रीय विधायक शामिल हुए
रविवार को मननपुर बाजार स्थित एक विवाह भवन में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. अपराह्न 1 बजे इस बैठक में क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल मुख्य रूप से शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हुआ.वर्तमान सरकार में विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान नेतृत्व में भी विकास की गति बनी रहेगी.