कासगंज: पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को सदर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल
सदर कोतवाली पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए आरोपी का नाम टिंकू उर्फ रिंकू पुत्र पप्पू कुशवाह है। आरोपी लक्ष्मी टॉकीज के सामने का रहने वाला है। गिरफ्त में आया आरोपी पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।