चम्बा: चांजू-3 जलविद्युत परियोजना का काम 3 जुलाई से फिर शुरू, वेतन भुगतान पर समझौता
Chamba, Chamba | Jul 6, 2026 चुराह के चांजू क्षेत्र में 48 मेगावॉट क्षमता वाली चांजू-3 जलविद्युत परियोजना के पैकेज-2 का काम 3 जुलाई से फिर शुरू हो गया है। 2 जुलाई को लेबर ऑफिसर के कार्यालय में कर्मचारियों और कंपनी के बीच लंबित वेतन भुगतान पर सहमति बनी, जिसके बाद काम शुरू हुआ।