हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 में नगर निगम ने अतिक्रमण और अवैध कबाड़ दुकानों के खिलाफ अभियान चलाया। रिहायशी इलाके में संचालित कबाड़ की दुकानों से हादसे की आशंका को देखते हुए नगर निगम ने 12 कबाड़ियों के चालान कर ₹59 हजार का जुर्माना लगाया। साथ ही दुकानों को जल्द हटाने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान 10 अस्थाई अतिक्रमण भी हटाए गए। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
#HaldwaniNews #Banbhoolpura #NagarNigamHaldwani #EncroachmentDrive #UttarakhandNews #Haldwani #BreakingNews #MunicipalCorporation #IllegalEncroachment #NainitalNews #HaldwaniExpressNews