डिंडौरी: रीवा सड़क हादसे में जैन आर्यिकाओं के निधन पर सकल जैन समाज ने डिंडौरी कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा
डिंडौरी के सकल जैन समाज ने रीवा सड़क हादसे में जैन आर्यिका माताओं के दुखद निधन की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच, विहाररत संतो कि सुरक्षा निश्चित करने कि मांग को लेकर सोमवार सुबह 11:30 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को महामहिम राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौपा। जैन समाज ने विहाररत संतो कि सुरक्षा को लिए राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने को लेकर ज्ञापन सौंपा।