बीना: पश्चिम रेलवे कॉलोनी के युवक का हथियार लहराते हुए स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Bina, Sagar | Aug 20, 2026 सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ प्रदर्शन और स्टंट कोई नई बात नहीं है। पहले भी बीना में पुलिस ने ऐसे कई मामलों में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है।लेकिन एक बार फिर एक युवक का हथियार चलाते हुए वीडियो सामने आया है, जो समाज के लिए एक खतरनाक संकेत है। इस तरह के वीडियो न सिर्फ कानून व्यवस्था को चुनौती देते हैं।