श्री गंगानगर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुराने जिला अस्पताल में जच्चा वार्ड स्थापित करने की मांग की
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 17, 2026
श्रीगंगानगर के पुराने जिला अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड स्थापित करने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं श्रीकरणपुर विधायक रूपेंद्र कुंन्नर ने रविवार को दोपहर 12:00 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजा।इस दौरान पत्र में बताया गया कि गर्भवती महिलाओं को लंबी दूरी तय कर जिला अस्पताल जाना पड़ता है परिजनों को भी परेशानी उठानी पड़ती है।