मुरादाबाद: बीकेयू के कार्यकर्ता के घर में हुई लूट की घटना के मामले में, आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर, एसएसपी को प्रार्थना पत्र
भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता के घर में हुई लूट की घटना के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पदाधिकारियाँ ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र देते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। दलवीर सिंह के द्वारा एसएसपी को प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि दिनांक 24 जुलाई की रात्रि लगभग 01 बजे घटना हुई है।