मुरादाबाद: कटघर थाने क्षेत्र में नाली के निर्माण को लेकर 4 लोगों पर एक व्यक्ति ने लगाया मारपीट करने का आरोप
कटघर थाना क्षेत्र के करूला इस्लामनगर गली नंबर 1 के रहने वाला अरशद पुत्र अख्तर अली, ढलाई का काम करता है। ढलाई कारीगर अरशद ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी अपने पड़ोसी राजा से नाली को लेकर झगड़ा हो गया था, इसी विवाद के चलते ढलाई कारीगर अरशद ने अपने पड़ोसी राजा व उसके बेटे समीर और उनके दो सालों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।