मुरादाबाद: दी बार एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने संगठन के सदस्य के विरुद्ध झूठे मुकदमे फसाने को लेकर, एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
दि बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने एसोसिएशन के सदस्य शराफत खान एडवोकेट के विरुद्ध,कुंदरकी थाने में दर्ज मुकदमे के संबंध में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र देते हुए उक्त मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। महासचिव अभिषेक भटनागर ने जानकारी देते हुए बताया कि,कुंदरकी थाने में एक बहुत ही संवेदनशील मुकदमा अभी हाल ही दर्ज हुआ है।