मुरादाबाद: विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर, एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया
विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। ओमी लाल वाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधि से नगर आयुक्त मिलने से परहेज करते हैं। उनका इस प्रकार का रवैया ठीक नहीं है।