मुरादाबाद: थाना सोनकपुर इलाके के इब्राहिमपुर में एक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, इलाज के लिए भर्ती
थाना सोनकपुर इलाके के इब्राहिमपुर में एक हेड कांस्टेबल को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी, इस हादसे में हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे की पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल रिजवान खान पुत्र राहत अली खान की थाना सोनकपुर पर क्यूआरटी में ड्यूटी लगी है।