करौली: जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व, मदन मोहन जी मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
करौली जिले भर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। मदन मोहन जी मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पडी।श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर खुशहाली और समृद्धि की मनौती मांग रहे हैं।हजारों श्रद्धालु उपवास रखकर भगवान मदन मोहन की 108 परिक्रमा कर रहे हैं।सुरक्षा व्यवस्था के लिए मंदिर में 100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे।