मड़ियाहू: झिंगुरिया गांव स्थित खेत में आग लगने से साढ़े 3 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख, ग्रामीण व फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
झिंगुरिया गांव में अज्ञात कारणों से आग लग जाने से करीब साढ़े तीन बीघा गेंहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया नहीं तो अन्य किसानों की फसल जल जाती। झिंगुरिया गांव के उपधान बस्ती के सुरेन्द्र उपाध्याय कू साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई थी।