मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने किशुनपुर पुलिया के पास से लूट के 2 अभियुक्तों को कट्टा, देशी बम व लूट के ₹9500 के साथ किया गिरफ्तार
मड़ियाहूँ पुलिस ने किशुनपुर पुलिया के पास से लूट के ₹ 9500 02 देशी सूतली बम,अवैध देशी तमंचा.315 बोर ,एक बाइक व 2 मोबाईल के साथ वांछित 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्र.नि. विनोद मिश्र के नेतृत्व में थाना मड़ियाहूँ पर पंजीकृत लूट के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों अनिल गौतम निवासी उमरम थाना बरसठी व विशाल पासी निवासी हरदुआ जिला भदोही को गिरफ्तार किया है।