मड़ियाहू: लोकसभा चुनाव व ईद को लेकर मड़ियाहूं पुलिस ने IRB के जवानों के साथ मड़ियाहूं नगर में किया पैदल भ्रमण
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने ,व ईद त्योहार को सौहार्दपूर्ण मानने को लेकर कस्बा मड़ियाहूं मे आईआरबी जवानों के साथ मड़ियाहूं पुलिस ने पैदल भ्रमण किया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में इंडियन रिजर्व बटालियन पुलिस बल नगर के बड़ी मस्जिद,दिलावलपुर,बाईपास, ददरा सतीमाई तिराहा आदि जगहो पर पैदल भ्रमण किया।