मड़ियाहू: BJP सांसद बीपी सरोज को मछलीशहर लोकसभा से दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने पर शीतलगंज में किया गया स्वागत
मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद बीपी सरोज को दोबारा प्रत्याशी बनाये जाने पर शीतलगंज में संतोष के आवास पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और बधाई दी। यहां से सांसद रहे बीपी सरोज पर पार्टी ने दोबारा विश्वास जताया है और उन्हें प्रत्याशी बनाया। जानकारी मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी है।इसी क्रम में शीतलगंज में सांसद का स्वगत किया गया।