मड़ियाहू: मड़ियाहूं पुलिस ने केडवारी मोड़ से अवैध कट्टा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मड़ियाहूं पुलिस ने केडवारी मोड़ से एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुटी है। मड़ियाहूं कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शस्त्र के साथ मौजूद है। कोतवाल अपने टीम के साथ केडवारी मोड़ पर पहुँच कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अपना नाम आशीष कुमार यादव निवासी सुबाषपुर थाना मड़ियाहूं कोतवाली बताया।