मड़ियाहू: शाही ईदगाह मड़ियाहूं में हर्षोल्लास के साथ अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज़
मडियाहूँ के शाही ईदगाह में ईद उल फितर की नमाज बड़े हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में नमाज में शामिल रहे। सभी ने अपने दुआ में मुल्क की शांति, खुशहाली व तरक्की के लिए अल्लाह से दुआ की। मौके पर SP ग्रामीण व SDM मौजूद रहे।