गुमला: क्षमता से अधिक भरे टेंपो से गिरकर युवक की मौत, सिर पर चढ़ा पिछला पहिया
Gumla, Gumla | Oct 20, 2026 सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत अंतर्गत पुरना टोली के पास मंगलवार की सुबह को टेंपो से गिरकर 26 वर्षीय विनोद केरकेट्टा की दर्दनाक मौत हो गई। वह ढीढौली जतरा टोली गांव का रहने वाला था। विनोद अपने गांव से टेंपो पर सवार होकर गुमला आ रहा था। बताया जाता है कि टेंपो ओवरलोड था और वह किनारे बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह सड़क पर गिर गया। और पहिया के नीचे आ गया।