बांसवाड़ा: बाँसवाडा में कृषि पर्यवेक्षकों की पदोन्नति व 11 सूत्री मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, आंदोलन की राह पर
सोमवार को कृषि पर्यवेक्षक संयुक्त समन्वय समिति राजस्थान के आह्वान पर बांसवाड़ा के कृषि पर्यवेक्षक, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक व पदोन्नत सहायक कृषि अधिकारी ने आकस्मिक अवकाश पर रहकर सहायक निदेशक मुख्यालयो पर ज्ञापन दिया। दोपहर 3 बजे कृषि पर्यवेक्षक संगठन जिलाध्यक्ष राजेश परमार ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षको से वरिष्ठ क़ृषि पर्यवेक्षको द्वारा हड़ताल रणनीति तैयार की।