कोरबा: चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मिली मंजूरी, लागत आएगी ₹755 करोड़, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेल मंत्री को कहा धन्यवाद
Korba, Korba | Jun 17, 2026 छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने भारतीय रेल की ओर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 755 करोड़ की लागत से चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को मंजूरी मिलने पर हर्ष जताया है। इसके लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।