हरिद्वार: एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शान्तरशाह चौकी में तैनात दरोगा को किया निलंबित, विजिलेंस की छापेमारी से पहले हुआ था फरार
हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने आज शांतरशाह चौकी में तैनात दरोगा पंकज कुमार को निलंबित कर दिया है। दो दिन पहले विजिलेंस की टीम ने चौकी में छापेमारी की थी और 30 हजार की रिश्वत लेने वाले एक पीआरडी जवान को गिरफ्तार कर लिया था। मगर छापेमारी से पहले ही आरोपी दरोगा फरार हो गया था। दरोगा पंकज कुमार पर आरोप है कि उसने एक मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए 30 हजार की रिश्वत मांगी थी।