मुरैना नगर: मुरैना के 8 केंद्रों पर MPPSC परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कड़ी निगरानी में सैकड़ों अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
मुरैना में MPPSC की राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 8 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई।कुल 2733 में से प्रथम पाली में 2106 उपस्थित व 627 अनुपस्थित रहे।द्वितीय पाली में 2084 ने परीक्षा दी,649 अनुपस्थित रहे।कलेक्टर लोकेश जांगिड़ के निर्देशन में केंद्राध्यक्ष व उड़नदस्ता दल तैनात रहे,सख्त निगरानी में परीक्षा निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से पूरी कराई।