कोल: करसुआ में तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन ने भुस से भरी भैंसा बुग्गी को रौंदा, हादसे में बुग्गी चालक मजदूर की हुई मौत
Koil, Aligarh | Mar 5, 2024 थाना लोधा इलाके के करसुआ के निकट तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भुस से भरी एक भैंसा बुग्गी को रौंदा।हादसे में चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और बुग्गी चालक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा निरीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।