चरपोखरी: चरपोखरी में खरीफ महा अभियान बना मज़ाक, BTM पर लूट-खसोट का गंभीर आरोप
प्रखंड क्षेत्र में शारदीय खरीफ महा अभियान की शुरुआत तो बड़े धूमधाम से हुई, लेकिन आयोजन की हकीकत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। बुधवार की दोपहर 1:00 के करीब प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी, पूर्व उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक पांडे उर्फ़ चिंटू बाबा और उपाध्यक्ष विकास कुमार विकी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।