चित्तौड़गढ़: कोटा हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान 258 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जप्त करते हुए दो को किया गिरफ्तार दो को किया नामजद
जिले की सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कोटा हाइवे पर नाकाबंदी के दौरान एक लग्जरी कार XUV- 500 में परिवहन किया जा रहा 258 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त किया हैं। मामले मैं एस्कॉर्टिंग करते स्विफ्ट कर सवार समेत दो आरोपियों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, मौके से फरार दो आरोपियों को किया नामजद ।