चित्तौड़गढ़: SP सुधीर जोशी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण, अन्वेषण भवन में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आज पुलिस लाइन का निरीक्षण कर रिकॉर्ड का आवश्यक रख रखाव और साफ सफाई को नियमित रखने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस अधिकारियों की अन्वेषण भवन में मीटिंग लेकर कानून व्यवस्था और लोकसभा चुनाव को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को कड़ी करने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के परिजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।